कुशीनगर, फरवरी 2 -- पडरौना। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर संत रविदास की जयंती समारोह जिलाध्यक्ष राम अवध यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संत रविदास के बताए हुए रस्ते पर चल कर समाज में समरसता का भाव उत्पन्न कर समाज को दिशा देने का काम करें। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव ऐनुल हक ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जावेद इकबाल, रामप्रताप कुशवाहा, लवकुश यादव, विसमिल्लाह अंसारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.