हापुड़, जुलाई 2 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सपाईयों ने बुधवार को सपाईयों ने 53वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर हवन पूजन किया। जबकि सपा छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पीयूष बाल्मीकि एवं सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ललित सिंह के नेतृत्व में अतरपुरा चौपला पर फल व शीतल जल वितरण कर जन्मदिन मनाया। यह भी पढ़ें- अखिलेश के जन्मदिवस पर किया पौधरोपण, सीएम बनाने का संकल्पजन्मदिन समारोह का विवरण सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सभी कार्यकर्ता जन्मदिन मना रहे है। इस दौरान हम सभी को प्रण लेना है कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में सपा के हर प्रत्याशी क...