संतकबीरनगर, जनवरी 4 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को क्रान्तिकारी शिक्षाविद् सावित्रीबाई फूले की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश सचिव लोरिक यादव ने की एवं संचालन जिला महासचिव विनोद यादव ने किया। जिला महासचिव विनोद यादव ने कहा कि सावित्रीबाई फुले पहली महिला शिक्षिका, समाज सुधारक तथा कवियित्री थी। उन्होंने महिलाओं, पिछड़ों एवं दलितों की शिक्षा एवं उत्थान के लिए बहुत काम किया। वे समाज के सभी वर्गों को शिक्षा प्रदान करने की पक्षधर थीं। उन्होंने बाल विवाह तथा सती प्रथा जैसी कुरतियों का घोर विरोध किया था। कार्यक्रम में रामदरश यादव, सुबोधचन्द्र यादव, शैलेन्द्र यादव, अवधेश यादव, रामू यादव, सोभनाथ यादव, अनिल यादव, रामदयाल राजभर, जाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.