बरेली, जनवरी 4 -- सपा कार्यालय पर शनिवार को सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि सावित्रीबाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षिका थीं, जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी महिलाओं और वंचित समाज को शिक्षा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा को हथियार बनाकर सामाजिक भेदभाव और जातिगत अन्याय को खुली चुनौती दी। इस दौरान महिला सभा की जिलाध्यक्ष स्मिता यादव, रविन्द्र सिंह यादव, अशोक यादव, जितेन्द्र मुंडे, राम सेवक प्रजापति, संजीव कश्यप, संजय कुमार, मोहित कश्यप आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.