फतेहपुर, अप्रैल 5 -- फतेहपुर। शहर के शादीपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में रविवार को महर्षि कश्यप जी एवं महाराज निषादराज गुहा की जयंती मनाई गई। सपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। बाद में आयोजित गोष्ठी में महान पूर्वजों के जीवन पर प्रकाश डाला गया। सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह तो संचालन जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार ने किया। इस मौके पर दलजीत निषाद, कमलेश निषाद, डॉ राम नरेश पटेल, सुहैल खान हेमू, राज बाबू यादव, अकील अहमद, सुमित साहू, अनिल यादव, शिवशंकर यादव, कामता प्रसाद, नयन सिंह, गिरजाशंकर विश्वकर्मा समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.