सपाइयों ने मनाई बीपी मंडल की जयंती
मुजफ्फर नगर, अगस्त 26 -- मुजफ्फरनगर समाजवादी पार्टी के महावीर चौक स्थित जिला कार्यालय पर मंडल आयोग के अध्यक्ष बाबू बिंदेश्वरी प्रसाद (बी.पी. मंडल) की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर सामाजिक न्याय के लिए किए गए उनके योगदान को याद किया।जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि बी.पी. मंडल ने शोषित और वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि पीडीए को मजबूत करना ही उनके सपनों को साकार करने की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है। महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी ने उनके जीवन को सामाजिक समानता का प्रतीक बताया। यह भी पढ़ें- सामाजिक न्याय के प्रबल समर्थक थे बीपी मंडल : जिलाध्यक्ष कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। अंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.