सपाइयों ने मनाई पूर्व सांसद फूलनदेवी की जयंती
गोरखपुर, अगस्त 10 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली सपा की पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी की जयंती बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय पर मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम व संचालन महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी व जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया। सपाइयों ने पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान महानगर महासचिव बृजनाथ मौर्य, डॉ मोहसिन खान, अवधेश यादव, नगीना प्रसाद साहनी, मिर्जा कदीर बेग, अमरेन्द्र निषाद, मनुरोजन यादव, विद्या सागर उर्फ छोटू, देवेंद्र भुषण निषाद, संजय पहलवान, सुरेंद्र निषाद, भृगुनाथ निषाद, महेंद्र निषाद, सुशीला भारती, अनारकली मौर्य मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- फूलन देवी ने अदम्य साहस के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.