रामपुर, नवम्बर 22 -- सपाइयों ने नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनका स्मरण किया। शनिवार को कार्यकर्ता शिव कुमार गुप्ता के तहसील स्थित चैम्बर पर एकत्र हुए। यहां सभी ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उनकी जयंती पर हर्ष व्यक्त करते हुए केक काटा। इस दौरान प्रदेश सचिव ओमेन्द्र सिंह चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष मौ. हसन खां ने कहा कि नेताजी की विरासत ही हमारे संकल्प की शक्ति है। समाजवाद, समानता और न्याय की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने सभी सपाईयों से नेताजी के विचारों व सपनों को साकार करने का आग्रह किया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतनाम सिंह मट्टू, आरिफ खान अरोमा, अमरजीत सिंह ढिल्लो, खलील अहमद, हाजी अताउर्रहमान, हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.