मुजफ्फर नगर, मार्च 24 -- बुढ़ाना रोड़ स्थित काज़ी हाउस पर नगर अध्यक्ष हाजी वसीम सिद्दीकी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई गई। सपा नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर फूल चढ़ाए और उन्हें श्रद्धांजलि दी,ओर थे। लोहिया के विचारों को याद किया ।जिला उपाध्यक्ष पंकज सैनी ने डॉ. लोहिया को शोषितों, वंचितों और पिछड़े वर्गों की आवाज बताया। उन्होंने कहा कि लोहिया का जीवन समाज में समानता और न्याय की स्थापना के लिए समर्पित था, जो आज भी प्रेरणा देता है।युवा सपा नेता अभिषेक गोयल एडवोकेट ने कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया ने आजाद भारत में सत्ता से सवाल पूछना सिखाया और सत्ता के खिलाफ रहकर भारतीय राजनीति के साथ भारतीयों के मन-कर्म पर गहरा प्रभाव छोड़ा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने डॉ. लोहिया के आदर्शों पर चलने और सामाजिक न्याय की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.