संभल, दिसम्बर 24 -- समाजवादी पार्टी की जिला स्तरीय बैठक मंगलवार को बबराला रोड स्थित एक होटल में हुई। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाया गया। जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मंगलवार को बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी ने किसानों के हित में ऐतिहासिक कार्य किए। आज खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन भाजपा सरकार एमएसपी की कानूनी गारंटी देने से पीछे हट रही है।उन्होंने कहा कि किसान आंदोलनों के दौरान किसानों की जान गई और विद्युत आपूर्ति व भूमि अधिग्रहण के मामलों में किसान परेशान हैं। जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार ने कार्यकर्ताओं से चौधरी चरण सिंह के बताए मार्ग पर चलकर पार्टी को मजबूत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.