गोंडा, मार्च 13 -- गोण्डा। शहर के गुरुनानक चौराहा पर स्थित सपा कार्यालय पर शुक्रवार को पूर्व सांसद शिव दयाल चौरसिया की जयंती पर गोष्ठी आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन ने किया। उन्होंने कहा कि शिव दयाल चौरसिया एक स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक न्याय के पुरोधा थे, जिन्होंने पिछड़े और वंचित वर्गों के हकों के लिए संघर्ष किया। इस दौरान शिव संपत सिंह, जावेद मंटू, परमहंस चौरसिया, किशन सोनकर, संजय साहू, फरहान सिद्दीकी, राजेश मिश्रा, नरेंद्र यादव, बृजेश यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...