हरदोई, जून 24 -- हरदोई। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल की अध्यक्षता में महारानी दुर्गावती जी का बलिदान दिवस उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया। फिर लखनऊ की कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड में 15 छात्रों की दर्दनाक मौत पर उनकी आत्मा की शांति के लिए सभी ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। निवर्तमान उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल ने कहा कि महारानी दुर्गावती एक महान शासक थीं। अल्प आयु में विधवा होने के बावजूद उन्होंने निराशा के स्थान पर शौर्य को चुना। मातृभूमि की रक्षा के लिए पराक्रम का परिचय देते हुए मुगलों की अधीनता स्वीकार न करते हुए अपने कटार से अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। यह भी पढ़ें- वीरांगना दुर्गावती के बलिदान दिवस पर सपा ने किया नमन कार्यक्रम मे निवर्तमान उपाध्यक्ष अमित बाजपेई, राहुल गुप...