अयोध्या, मार्च 23 -- अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपाइयों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व का बखान तथा उनके सुझाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इसके अलावा चौक स्थित डॉ. लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। सोमवार को सपा कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव और निवर्तमान महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में अलग- अलग जयंती मनाई गई। निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. लोहिया का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और गैर-बराबरी के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक है। इस मौके पर प्रदेश सचिव छोटेलाल यादव, रामकरण यादव, जेपी यादव, औरौनी पासवान, सीताराम यादव, अंसार अहमद व अन्य मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर महानगर कार्यालय लोहिया भवन एवं चौक घंटाघर पर डॉ. लोहिया की प्रतिमा पर निवर्तमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.