लखनऊ, जनवरी 15 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन समाजवादी पार्टी के कार्यकताओं ने प्रदेशभर में मनाया। इस मौके पर जन्मदिन की बधाई देने के साथ केक काटे, कंबल बांटे और भंडारा किया गया। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने डिंपल यादव के जन्मदिन पर बधाई देने आए लोगों को धन्यवाद दिया। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के आयोजन में केक काट कर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर बिरयानी बांटी गई। अरविंद कुमार सिंह, रमेश प्रजापति, विजय सिंह आदि मौजूद रहे। अपर्णा जैन ने भंडारा किया। बलरामपुर अस्पताल में प्रवक्ता दीपक रंजन, फखरूल हसन चांद ने ह्वीलचेयर और सर्जिकल सामान बांटे। सपा बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव रामबाबू सुदर्शन ने जन्मदिन केक काटकर गरीबों को खाना खिलाया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.