अयोध्या, अप्रैल 11 -- अयोध्या, संवाददाता। समाजवादी युवजनसभा के जिला, विधानसभा, नगर व ब्लाक पदाधिकारियों की सपा कार्यालय लोहिया भवन पर जिलाध्यक्ष जयसिंह यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें बाबा साहब डॉ. भीमरावराव अंबेडकर की 14 अप्रैल को आयोजित जयंती को व्यापक पैमाने पर मानने के लिए रणनीति बनी। इसके अलावा शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती सपाइयों ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। बैठक में शिक्षकसभा के जिलाध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने युवाओं सकारात्मक सोच के साथ बाबा साहब के विचारों बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। बैठक का संचालन जिला महासचिव ईशा कुरैशी ने किया। बैठक में वरिष्ठ नेता छेदी सिंह, अंसार अहमद, एसआर यादव,रत्नेश जायसवाल, राजन यादव व अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.