सोनभद्र, अप्रैल 16 -- सोनभद्र, संवाददाता। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य दुर्व्यवस्था को लेकर स्वयं को बेड़ियों में बांध कर जिलाधिकारी कार्यालय पर गुरुवार को प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौपते हुए स्वास्थ्य दुर्व्यवस्थाओं में सुधार किये जाने की मांग की। इस दौरान सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि जनपद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हो या जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज सभी जगह मरीजों का शोषण किया जा रहा है। अल्ट्रासाउंड के लिये एक-एक महीने का नंबर दिया जा रहा है, ताकि प्राइवेट अस्पताल को आमदनी पहुंचाया जा सके। प्रमोद यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जनता की मूलभूत सुविधाओं के लिए गांधीवादी तरीके से पैर भी पकड़ सकता है, लेकिन आज भाजपा के विधायकों का जनता से कोई सरोगार नहीं है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज का हाल...