शामली, मार्च 1 -- चौधरी ताराचंद फार्म हाउस पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओ के नेतृत्व में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में भाईचारे, सद्भाव और एकता की मिसाल पेस की। थाना भवन नगर में स्थित चौधरी ताराचंद फार्म हाउस पर रविवार को भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रधान देशपाल सैनी, राहुल सैनी एवं पुनीत सैनी ने संयुक्त रूप से क्षेत्रवासियों का स्वागत किया। किसान इंटर कॉलेज के पास आयोजित इस कार्यक्रम में हिंदू-मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस मौके पर रामनरेश महाराज, ठाकुर जयप्रकाश सिंह, ठाकुर मुन्ना सिंह, चौधरी हरवीर सिंह प्रधान, चौधरी हरेंद्र भूट्टो, शानू प्रधान, रूप सेन, जय सिंह सैनी, प्रमोद त्यागी, प्रधान...