उरई, अप्रैल 5 -- उरई। किसान नेता कपिल गुमावली, सपा नेता सुरेन्द्र बजरिया, लल्ला यादव ने ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान से प्रभावित कालपी विधानसभा के गांव ऐको, मोहम्मदपुर, शहजादेपुर आदि गांवों में जाकर पीडि़त किसानों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना। खेतों में जाकर बर्बाद फसवलों को देखा। सपाइयों ने बताया,ओलावृष्टि से गांव में हालात बहुत खराब है। किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा मिलना चाहिए। किसान नेता कपिल गुमावली ने शासन से मांग करते हुए कहा जल्द से जल्द लेखपालों द्वारा सर्वे कराकर किसानों को अधिक से अधिक मुआवजा और कर्ज माफी की मांग उठाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...