गंगापार, फरवरी 14 -- कोरांव हिन्दुस्तान संवाद। सीएचसी कोरांव की अव्यवस्थाओं को लेकर सपा पदाधिकारियों ने शनिवार दोपहर प्रयागराज एसीएमओ डॉ तारिक इकबाल व सीएचसी कोरांव अधीक्षक डॉ केबी सिंह को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। सपाइयों ने सीएचसी कोरांव पर हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति कराने, अस्पताल परिसर में ही अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था कराए जाने तथा 24 घंटे अस्पताल में आकस्मिक सेवाओं के लिए सर्जन की उपलब्धता कराए जाने जैसी मांगे शामिल रही। ज्ञापन कोरांव विधानसभा क्षेत्र के सपा अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य सोम दत्त सिंह पटेल के नेतृत्व में दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.