अमरोहा, जून 27 -- आवारा कुत्ते व बंदर पकड़वाने की मांग को लेकर शनिवार को सपाईयों ने तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जल मूल्य एवं गृह कर कम कराने की गुहार भी लगाई। ज्ञापन सौंपते हुए नगर अध्यक्ष युसूफ कुरैशी ने कहा कि नगर वासियों पर पालिका प्रशासन द्वारा हाउस टैक्स एवं जल मूल्य के नाम पर अधिक बोझ डाला जा रहा है। टैक्स को काम कराया जाए। नगर की सफाई व्यवस्था को भी बेहतर कराने की गुहार लगाई। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में उत्पात मचा रहे बंदरों एवं आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने के लिए इन्हें पकड़वाने की मांग की। कहा कि पिछले कुछ समय के भीतर कुत्ते कई लोगों पर हमला बोल चुके हैं। यह भी पढ़ें- सपाइयों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आवारा कुत्ते-बंदर पकड़ने की गुहार लगाई बच्चों का रास्ते से गुजरना भी दुश्वार है। चेतावनी दी कि जल्द समस्याओं का निस्...