सपाइयों ने अकबरपुर में प्रदर्शन कर मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
कानपुर, जुलाई 22 -- कानपुर देहात,संवाददाता। दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कारी छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार देर शाम सपा कार्यकर्ताओं ने अकबरपुर चौराहे पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। नीट पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले अभ्यर्थियों को याद कर कैंडिल मार्च भी निकाला।सपा जिलाध्यक्ष अरुण यादव उर्फ बबलू राजा की अगुआई में रात करीब आठ बजे सपा कार्यकर्ता अकबरपुर ओवरब्रिज चौराहे पर एकत्रित हुए। नीट पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाले छात्र छात्राओं को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल जलाये। इसके बाद सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। वहीं जिलाध्यक्ष ने कहाकि जंतर मंतर पर धरना दे रहे निहत्थे छात्रों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.