हापुड़, अप्रैल 9 -- सपा नेताओं द्वारा भाजपा जिला कार्यकारणी के कई पदाधिकारियों पर अपराधिक मामले होने का आरोप लगा इसे मुद्दा बनाया जा रहा है। कुछ नेताओं के नाम के सामने अपराधी लिखे जाने पर भाजपा संगठन में रोष व्याप्त है। संबंधित पदाधिकारियों ने खुद पर कोई भी मुकदमा न होने की सफाई देते हुए पत्र जारी किए हैं।पिछले दिनों भाजपा संगठन ने नई कार्यकारणी की घोषणा की थी। सपा जिलाध्यक्ष आनंद भाटी बबलू गुर्जर ने भाजपा संगठन में छह पदाधिकारियों के नाम लेते हुए आपराधिक छवि का बताया था। फेसबुक पर भी अकांउट बनाकर सूची पोस्ट कर दी थी। मामला तूल पकड़ा तो भाजपा पदाधिकारियों ने खुद को स्वच्छ छवि का बताते हुए पत्र में मुकदमा नंबर लिखकर उनपर एफआर लगने की जानकारी दी है। कहा गया कि जो रिपोर्ट दर्ज हुई थी उनपर एफआर लग चुकी है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयभगवान शर्मा न...