मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 5 -- मुजफ्फरनगर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर रविवार को शहर में जमकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय से ज्ञानेश कुमार का पद से हटाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में सपाई कचहरी तक पहुंचे। इस बीच तीन स्थानों पर ज्ञानेश कुमार पुतला फूंकने के प्रयास विफल रहे, हालांकि ज्ञानेश कुमार का पोस्टर कई बार सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी ने जलाकर अपना विरोध दर्ज किया। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर मुजफ्फरनगर में भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोला गया। इसी कड़ी में रविवार को महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर विधायक पंकज मलिक, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी सहित अन्य सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ जमा हुई। भारी भीड़ ...