आगरा, मार्च 27 -- समाजवादी पार्टी जिला इकाई ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। पुरानी कार्यकारिणी में छह उपाध्यक्ष थे, जबकि नई में 4 नए उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इनमें कलाल खेरिया के डा. लोकमन सिंह लोधी, सैंया के सोनू त्यागी, कागारौल अकोला के डा. सुरेश सिंह चाहर, फतेहाबाद के हरीचंद निषाद शामिल हैं। जबकि नए सचिव में मनकेडा के विजय पाल सिंह, जैतपुर कलां के आलोक यादव, एत्मादपुर के ओमकार वाल्मीकि शामिल हैं। नए पदाधिकारियों से पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने की अपेक्षा की गई है। इस मौके पर राहुल घोष, सुरेश दिवाकर, सलमान खान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.