गंगापार, मई 4 -- मांडा रोड स्टेशन स्थित अडार मदरसे में रविवार शाम ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की सभा आयोजित की गई। अध्यक्षता यमुनापार के जिला अध्यक्ष शौकत अली ने की, जिसमें लोग मौजूद रहे। जिला महासचिव सरफुद्दीन उर्फ जोद्दा ने कहा कि वर्षों से खुद को सेक्युलर बताने वाली पार्टियों सपा, बसपा और कांग्रेस ने मुस्लिम समाज व अन्य गरीब वंचितों का समर्थन तो हासिल किया, लेकिन उनके मुद्दों पर अपेक्षित न्याय नहीं दिला सकीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम के चुनाव चिन्ह 'पतंग' को मजबूती से उड़ाने का संकल्प लें। इस दौरान मुस्ताक अली एडवोकेट ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, लोगों ने स्वागत किया। उक्त दौरान शाहिद अली, रियाज खान उर्फ गुड्डू, कमालुद्दीन, रिजवान अली, गयासुद्दीन, सलीम,जमील अहमद और अब्दुल क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.