मैनपुरी, अप्रैल 19 -- परशुराम जयंती पर शोभायात्रा में भाग लेने आए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सर्किट हाउस में महिला आरक्षण संशोधन बिल गिरने पर बात की। कहा कि आजादी के बाद से कई सरकारें आई और गईं, महिला अधिकारों पर बात तो हुई लेकिन उन्हें धरातल पर उतारने के लिए सकारात्मक पहल सरकारें नहीं कर पायीं। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने आधी आबादी के हक और हुकूक के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक लाकर आगामी चुनाव में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया। लेकिन सपा, कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों ने दुरभिसंधि रचते हुए महिला अधिकारों पर डाका डालने का काम किया। यह भी पढ़ें- विपक्षी दल महिला अधिकारों के खिलाफ : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तरह-तरह के कुतर्क रचे गए। विधेयक पारित न होने पर प्रदेश में सपा...