कानपुर, अप्रैल 18 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। संसद में महिला आरक्षण संशोधन बिल पास न होने का महिलाओं ने आक्रोष जताया। आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र के ज्ञान भारती बालिका इंटर कॉलेज, बिरहाना रोड में नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के तहत सम्मेलन हुआ। इसमें सपा और कांग्रेस को जमकर कोसा गया। इसके बाद सपा और कांग्रेस की शव यात्रा निकाल उनकी अर्थी को फूंका गया। इस दौरान महिलाएं नारी के सम्मान में, भाजपा मैदान में... के नारे भी लगाए। विधायक सलिल विश्नोई ने कहा कि कांग्रेस और सपा का चाल,चरित्र औऱ चेहरा बिल के विरोध में वोट करने से जनता के समक्ष आ चुका है। अब जनता और मातृशक्ति मुंहतोड़ जवाब देगी। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति अधिनियम का विरोध करने वालों पर हो कार्रवाई यहां डॉ. रोचना विश्नोई, नीना अवस्थी, आभा द्विवेदी, नीतू सिंह, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.