दरभंगा, मार्च 20 -- बिरौल। प्रखंड क्षेत्र में चैती नवरात्रा का शुभारंभ गुरुवार को कलश स्थापना के साथ डेढ़ दर्जन से अधिक पूजा स्थलों पर हुआ। पूजा को लेकर बुआरी के सपहा एवं रजबन्नी गांव में भव्य कलशयात्रा निकाली गई। सपहा पूजा स्थल से निकली शोभायात्रा में 251 कन्याओं की टोली के साथ ही युवकों ने गाजे-बाजे के साथ जय माता दी जयकारे लगाते हुए भाग लिया। सुपौल बाजार के हाटगाछी, अकबरपुर बेंक, पोखराम, कमलाबारी, बलहा, इटवा शिवनगर, रोहार, उसरी एवं सिरसिया सहित डेढ़ दर्जन से अधिक सार्वजनिक पूजा स्थलों पर चैती दुर्गा पूजा का शुभारंभ किया गया है। श्रद्धा व उल्लास के साथ चैती नवरात्रा शुरूकमतौल/जाले। अहिल्यास्थान व कमतौल सहित पूरे क्षेत्र में चैती नवरात्र श्रद्धा व भक्ति के साथ प्रारंभ हो गया। जोगियारा के कुंज कुटी व रतनपुर स्थित रत्नेश्वरी स्थान पर पं. मिथ...