रांची, अप्रैल 12 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। पूर्व में ईसाई धर्म अपना चुके अनगड़ा निवासी मोहन लोहरा ने रविवार को अपनी पत्नी सरिता देवी और बच्चों के साथ पुनः अपने मूल सरना धर्म में वापसी कर ली है। अनगड़ा सरना स्थल पर पाहन रामचरण ने पारंपरिक विधि-विधान, पूजा-अर्चना और बलि के साथ परिवार का शुद्धिकरण कर उन्हें सरना धर्म में वापस शामिल कराया। यह अनुष्ठान सरना समिति के अध्यक्ष मधुसूदन मुंडा और ग्राम प्रधान लोकनाथ पाहन की देखरेख में संपन्न हुआ। इस मौके पर समाज के प्रबुद्ध जन पंसस अधनू महतो, महावीर मंडल अनगड़ा के अध्यक्ष जगेश्वर महतो, कपिल महतो, लालदेव महतो, शंकर लोहरा, सूरजलाल महतो, शिकारी भोगता और फूलझरी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...