विकासनगर, जनवरी 12 -- डाकपत्थर बैराज मैदान में आयोजित ललकार द चैलेंज क्रिकेट प्रतियोगिता में सपरा-इलेवन और यूथ क्लब चकराता ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। सपरा-इलेवन ने लॉर्ड्स इलेवन और यूथ क्लब चकराता ने नबाबगढ़ को हराया। सोमवार को पहले मैच सपरा इलेवन और लॉर्ड्स इलेवन के बीच खेला गया। सपरा इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 241 का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लॉर्ड्स इलेवन 16 ओवर में केवल 65 रन पर ऑलआउट हो गई। इस प्रकार सपरा इलेवन ने 176 रनों से जीत दर्ज की। दूसरा मैच नवाबगढ़ किंग्स और चकराता यूथ क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नबाबगढ़ ने निर्धारित 20 ओवर में 176 रन बनाए। इसके जवाब में यूथ क्लब चकराता ने एक गेंद शेष रहे निर्धारत लक्ष्य प्राप्त क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.