सपनों से कर्म तक प्रेरणादायी सत्र में विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के सूत्र
रामगढ़, अगस्त 21 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, भुइयांडीह के सभागार में शुक्रवार को कक्षा आठ, दस और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए सपनों से हकीकत तक विषय पर प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्रिगेडियर जितेंद्र सिंह शिखावत मुख्य संसाधक व्यक्ति के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने, स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने तथा दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि केवल सपने देखना पर्याप्त नहीं है, बल्कि सपनों को लक्ष्य में बदलकर योजनाबद्ध तरीके से कर्म करना ही सफलता की वास्तविक कुंजी है। उनके विचारों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता का भाव जागृत हुआ।कार्यक्रम में टाटा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.