गया, फरवरी 11 -- आईआईएम बोधगया में बुधवार को टीईडीएक्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नई पीढ़ी को परंपरागत सोच से आगे बढ़कर साहसिक निर्णय लेने और सकारात्मक बदलाव की दिशा में कदम बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान की निदेशक डॉ. विनिता एस सहाय और ई-सेल की अध्यक्ष डॉ. दीपिका आर गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। विभिन्न क्षेत्रों से आए उद्योग विशेषज्ञों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों व युवाओं ने अपने-अपने अनुभव के माध्यम से बताया कि सफलता का मार्ग अक्सर भीड़ से अलग होकर ही बनता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान की निदेशक डॉ. विनिता एस सहाय ने कहा कि टीईडीएक्स जैसा मंच छात्रों को प्रबंधन की पढ़ाई के अलावा व्यापक सामाजिक और पेशेवर दृष्टिकोण को विकसित करने का भी अवसर देता है। सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों के अनुभव स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.