सपनों की उड़ान ने बालिकाओं को दिए आत्मविश्वास के पंख
सोनभद्र, जून 17 -- बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। एनटीपीसी रिहंद के तरंग प्रेक्षागृह में बुधवार को बालिका सशक्तीकरण अभियान सपनों की उड़ान का भव्य समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। चार सप्ताह तक चले इस आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल बालिकाओं ने सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एनटीपीसी रिहंद के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख संजय असाटी रहे। मानव संसाधन प्रमुख राजेश बोयपाई ने स्वागत उद्बोधन में अभियान के दौरान आयोजित शैक्षणिक, रचनात्मक और व्यक्तित्व विकास संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी। समापन समारोह में बालिकाओं ने गणेश वंदना पर आधारित नृत्य नाटिका, योग प्रदर्शन, माँ एवं सपनों की उड़ान विषय पर लघु नाटिका, देशभक्ति गीत औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.