मुंगेर, मार्च 24 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। टाउन उच्च विद्यालय की छात्रा रिया कुमारी केशरी ने 89.40 प्रतिशत अंक हासिल कर वाणिज्य संकाय में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाली रिया ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। रिया को शुरू से ही अंकेक्षण (एकाउंट्स) विषय में गहरी रुचि रही है। वह बताती हैं कि, नियमित अभ्यास और अवधारणाओं की स्पष्ट समझ ने उन्हें सफलता दिलाई। उनके पिता किशोर कुमार केशरी एक छोटे व्यवसायी हैं, जिनकी मेहनत और संघर्ष ने रिया को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। रिया का सपना एक सफल ऑडिटर बनकर वित्तीय पारदर्शिता और ईमानदारी को बढ़ावा देना है। वह मानती हैं कि, सही दिशा में किया गया प्रयास ही सफलता की कुंजी है। उनकी उपलब्धि यह दर्शाती है कि, लगन और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य दूर नहीं।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.