आजमगढ़, फरवरी 14 -- आजमगढ़, संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे दो दिवसीय युवा तरंग कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के कुलपति प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि हमारे देश की औसत आयु 28 वर्ष है। यानि हम ओवरऑल 28 वर्ष के युवा हैं। यूरोप, कनाडा, अमेरिका की औसत उम्र 60 वर्ष है। इसीलिए उनकी प्रगति की दर धीमी हो गई है। कुछ दिनों के बाद हमारे देश की भी औसत उम्र अधिक हो जाएगी। इसलिए यही मौका है। युवा आज से नहीं अभी से एक लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ें और प्रधानमंत्री के सपनों के भारत यानि विकसित भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.