सपने में आई पत्नी ऐसा कुछ कहकर गई कि पति ने लिया डॉक्टर से बदला, Video वायरल
संवाददाता, जुलाई 1 -- यूपी के अलीगढ़ में एक पति ने अपनी पत्नी की मौत का बदला लेने के लिए एक झोलाछाप डॉक्टर को पीट दिया। पति का कहना है कि सपने में आई पत्नी ने उससे कहा कि डॉक्टर के गलत इलाज से उसकी मौत हुई है। इसके बाद पति ने झोलाछाप को पीट दिया। उसका कहना है कि दिवंगत पत्नी ने ही सपने में आकर बदला लेने को कहा था। बताया जा रहा है कि थाना बन्नादेवी क्षेत्र में कथित झोलाछाप चिकित्सक से मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में मुख्य आरोपी ने दावा किया कि वह अपनी पत्नी की मौत के लिए चिकित्सक को जिम्मेदार मानता था। पत्नी की मौत के बाद वह बार-बार सपने में आकर उससे बदला लेने के लिए कहती थी, जिसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चिकित्सक पर हमला किया। यह भी पढ़ें- यूपी की मॉडल पर 'लापता लेडीज' के अभिनेता को ठगने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.