मुरादाबाद, अगस्त 27 -- डांसर सपना चौधरी के खिलाफ दर्ज वाद में गुरुवार को न्यायिक अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में 17 सितंबर को सुनवाई होगी। थाना मझोला लाइनपार ज्ञानी वाली बस्ती निवासी रामेश्वर दयाल तुरैहा ने सपना चौधरी के खिलाफ वाद दायर कराया था, जिसमें उन्होंने बताया कि हरियाणवी डांसर सपना चौधरी 11 जून 2019 को रेलवे स्टेडियम आई थीं। कार्यक्रम के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। इस मामले में गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई थी, लेकिन न्यायिक अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में अगली सुनवाई 17 सितंबर को की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...