लखनऊ, फरवरी 28 -- फोटो लखनऊ, कार्यालय संवाददाता उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना ट्रस्ट की ओर से महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती माह पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेला सजी। सनातन धाम लॉन में कार्यक्रम में नृत्यांगना अंशिका त्यागी के दल द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम पर आधारित विभिन्न सतरंगी भाव नृत्यों की प्रस्तुतियां दी गईं। इस अवसर पर वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से वरिष्ठ समाज सेविका सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल और नृत्यांगना अंशिका त्यागी को अलंकृत भी किया गया। शची द्विवेदी, दिशा गुप्ता, सोनाली गौड़, अभय कुमार, विशाल गुप्ता और अरुण सोनकर ने मनभावन नृत्य कर प्रशंसा हासिल की। कार्यक्रम का कुशल संचालन नीशू त्यागी ने किया। इस मौके पर सह-संयोजिका रत्ना अस्थाना ने बताया कि आधुनिक भारत ...