हापुड़, मई 2 -- तहसील क्षेत्र के गांव सपनावत में शुक्रवार रात खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। राहत की बात रही कि परिजनों ने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए जलते हुए सिलेंडर को घर से बाहर खुले स्थान पर फेंक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हांलाकि इस हादसे में किसी को कोई जनहानि नही हुई। जानकारी के अनुसार, गांव सपनावत निवासी मूलचंद शर्मा के घर में शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे महिलाएं खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते लपटें तेज होने लगीं, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर परिवार के पुरुष सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। खतरे की परवाह न करते हुए परिजनों ने जलते हुए सिलेंडर को तुरंत उठाकर घर के बाहर सुरक्षित स्थान पर फेंक दिया। इस सूझबूझ के कारण आग घर के अन्य हिस्सों में नहीं फ...