कन्नौज, मई 20 -- कन्नौज। शहर में आवकारी रोड पर बुधवार की दोपहर एक वृद्ध अचानक अचेत होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना को देख राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने उसे अस्पताल भिजवाया। बढ़ते तापक्रम में तिलमिलाती गर्मी से वेहाल होकर वृद्ध की तबियत बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। सदर कोतवाली की कला चौकी क्षेत्र के मोहल्ला अजयपाल स्थित आवकारी रोड पर बुधवार की शाम तकरीबन चार बजे एक वृद्ध अचानक तवियत बिगड़ गई और वह अचेत होकर सड़क पर गिर पड़ा। सड़क पर वेसुध हालत में वृद्ध को देख राहगीरों समेत स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने वृद्ध को हिला-डुलाकर और पानी का छींटा मार कर होश में लाने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- सूरज की तपिश ने बढ़ाई बेचैनी, लू के थपेड़ों से लोग परेशान जब वह होश में नहीं आया तो लोगों ने उसे अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगों की माने तो भीषण...