काशीपुर, अप्रैल 24 -- जसपुर। सीबीएसई हाईस्कूल में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली विद्यार्थियों को सन फ्लावर स्कूल के प्रबंधन ने शुक्रवार को नगद राशि देकर पुरस्कृत किया। नगर पंचायत महुआडाबरा स्थित सन फ्लावर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक अजय चौधरी, प्रधानाचार्य हरिओम सपरा ने हाईस्कूल में 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली यशस्वी चौहान को एक हजार रुपये, 90.6 प्रतिशत अंक लाने वाली गरिमा चौहान को पांच सौ रुपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया। यहां अनमोल, यशपाल सिंह, जितेंद्र कुमार सहित अन्य लोग रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.