नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- भारत की दिग्गज फार्मा कंपनी सन फार्मा ने अमेरिकी कंपनी ऑर्गेनॉन को खरीदने का बड़ा फैसला किया है। इस डील के तहत सन फार्मा ऑर्गेनॉन के हर शेयर के लिए 14 डॉलर कैश देगी। इस आधार पर कंपनी की कुल एंटरप्राइज वैल्यू करीब 11.75 अरब डॉलर आंकी गई है। यह हाल के वर्षों में भारत की सबसे बड़ी विदेशी अधिग्रहण डील्स में से एक मानी जा रही है। इस खबर के बाद आज मार्केट की नजर सन फार्मा के शेयरों पर रहेगी। शुक्रवार को सन फार्मा के शेयर 3.65 प्रतिशत नीचे 1618.50 रुपये पर बंद हुए थे।फंडिंग कैसे होगी इस अधिग्रहण को पूरा करने के लिए सन फार्मा अपनी मौजूदा कैश के साथ-साथ बैंकों से वित्तीय सहायता लेगी। कंपनी ने साफ किया है कि यह डील मजबूत फाइनेंशियल प्लानिंग के साथ की जा रही है, जिससे बैलेंस शीट पर ज्यादा दबाव न पड़े। यह भी पढ़ें- पेट्रोल के ...