कानपुर, मार्च 7 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। एमराल्ड गार्डेन प्रीमियर लीग (ईजीपीएल) सीजन-2, क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ को सन इन मून शाइनर्स और साध्वी लेजेंडर्स के मध्य मुकाबले से हुआ। मुख्य अतिथि एसएम कासिम आबिदी डीसीपी पश्चिम व विशिष्ट अतिथि सत्यजीत गुप्ता डीसीपी पूर्व रहे। पहले मैच में साध्वी लेजेंडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए सन इन मून शाइनर्स ने दो ओवर शेष रहते लक्ष्य हासिल कर विजयी आगाज किया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आकाश साहू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अर्पित गुप्ता एवं ऋषभ मिश्रा, कमलेश पाठक, अतुल कनोडिया, डॉ. दीपक अग्रवाल, ईजीपीएल बोर्ड के अध्यक्ष भास्कर अवस्थी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...