खगडि़या, अप्रैल 2 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का बुधवार को शहर के सन्हौली में एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जदयू जिलाध्यक्ष सहित जदयू के वरिष्ठ नेता सुमित कुमार सिंह आदि ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया। वहीं एनडीए कार्यकर्ताओं ने मंत्री के समक्ष स्थानीय समस्या से अवगत कराए। इधर मंत्री ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य विकास की ओर तेज गति से चल रही है। पंचायती राज में 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि पंचायतती राज से जुड़े समस्याओं का तत्काल निष्पादन किया जाएगा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.