भागलपुर, फरवरी 16 -- पैक्स चुनाव की अधिसूचना हो जाने के बाद चुनाव को लेकर गतिविधि तेज हो गई है। अनाज वितरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य को छोड़कर पैक्स अध्यक्ष चुनाव की तैयारी में लग गए हैं। चुनाव को लेकर प्रखंड प्रशासन भी तैयारी में जुट गया है। प्रखंड में 18 पैक्स हैं, जिसमें आठ पैक्स में चुनाव होना है। चुनाव के लिए नामांकन दो दिन छह और सात मार्च को होगा। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी कुमोद कुमार ने बताया कि बोड़ापाठकडीह पैक्स का मामला कोर्ट में रहने और चुनाव के लिए निर्धारित राशि जमा नहीं होने के कारण वहां चुनाव नहीं होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.