भागलपुर, फरवरी 5 -- सन्हौला बाजार से दिन-प्रतिदिन मोटरसाइकिल चोरी की घटना बढ़ती जा रही है। बुधवार को फिर एक मोटरसाइकिल की चोरी हो गई। चोरों ने बड़ी सफाई से जेजे मार्केट से पल्सर बाइक उड़ा ली। पड़ोसी बांका जिला के धनकुंड थाना बीरबलपुर निवासी युवक अरमदाद ने बताया कि जेजे मार्केट की बंद दुकान के पास अपनी बाइक को रखा था। कुछ देर के बाद लौटा तो बाइक नहीं थी। पीड़ित ने बताया कि थाना को चोरी का आवेदन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.