भागलपुर, मार्च 16 -- पैक्स चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार तेजी से चल रहा है। सात पैक्स में 18 मार्च को चुनाव होना है और मतदान के बाद मतगणना भी उसी दिन होगी। सन्हौला पैक्स में अध्यक्ष पद के एकमात्र अभ्यर्थी विश्वजीत यादव सहित सदस्य पद के आठ अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। इस कारण सन्हौला पैक्स में चुनाव नहीं होगा। मदारगंज अदलपुर पैक्स में सबसे अधिक अध्यक्ष पद के छह उम्मीदवार मैदान में हैं। निर्वाची पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि चुनाव के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारी चल रही है। निर्विरोध हुए सभी अभ्यर्थी की घोषणा बाद में की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...