सन्हौला अस्पताल में दूसरे दिन भी काम पर नहीं लौटी आशा
भागलपुर, जून 20 -- सन्हौला, संवाद सूत्र। सामुदायिक केंद्र सन्हौला की आशा की हड़ताल दूसरे दिन जारी रही। इससे कार्य प्रभावित रहा। बताया गया कि गुरुवार को आशा ने 11 महीने से बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में हंगामा किया था। इसके बाद 10 आशा, 77 अन्य लाभार्थी का मानदेय गुरुवार को मिल गया। जानकारी के अनुसार वर्तमान में अस्पताल में कुल 187 आशा कार्यरत हैं। प्रभारी डॉ. संजीव कुमार दास ने बताया कि सीएचओ, एनएमआर, नर्स सहित ऑफिसकर्मियों का वेतन भुगतान शुक्रवार को हुआ है। उन्होंने बताया कि एक दो दिन में सभी के बताया मानदेय का भुगतान हो जाएगा। यह भी पढ़ें- बकाया भुगतान को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का धरना स्वास्थ्यकर्मियों का मानदेय पटना स्थित साइबर ट्रेजरी से हो रहा है। तकनीकी समस्या के कारण वेतन भुगतान में देरी हो रही है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.