वाराणसी, अप्रैल 12 -- वाराणसी। गीता समस्त मानव जाति को सन्मार्ग पर उन्मुख करने वाली भगवान की वाणी है। यह शास्त्र हमारी संपूर्ण भारतीयता का परिचायक है। उक्त विचार मालवीय भवन में रविवासरीय गीता प्रवचन के क्रम में प्रो.विवेक पांडेय ने व्यक्त किए। प्रो.पांडेय ने कहा कि हमें अपनी भावी पीढ़ी को इस विशाल विरासत से परिचित कराना है। जीवन में उसका अनुपालन करना हम सब का नैतिक दायित्व है। कार्यक्रम में पद गायन संगीत एवं मंच कलासंकाय के छात्रों ने किया। संचालन संयुक्त सचिव प्रो.शरदिंदु कुमार तिवारी, स्वागत प्रो.उपेंद्र कुमार त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र अध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...