सन्नी हत्याकांड के 2 आरोपितों के घर चिपकाया इश्तेहार
बिहारशरीफ, अगस्त 22 -- इस्लामपुर, निज संवाददाता। खुदागंज थाना क्षेत्र के अर्जुन सेरथुआ खुर्द गांव के पास सन्नी पासवान की हत्या की गयी थी। शनिवार को पुलिस ने इसके तीन आरोपितों के घर पर इश्तेहार चिपकाकर सरेंडर करने का नोटिस दिया। थानाध्यक्ष दुर्गेश प्रसाद गहलौत ने बताया कि हत्या के सभी आरोपित फरार है। कोर्ट के आदेश पर नामजद आरोपित हाजीपुर-चन्द्रनटई गांव निवासी विकास यादव, अजय यादव और गुलशन कुमार के घर पर ढोल बजाकर इश्तेहार चिपकाया गया। निश्चित अवधि में सरेंडर नहीं करने पर न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई हो सकती है। (इस्लामपुर से अनुज कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.